देश की खबरें | असम: सांप्रदायिक बयान देने के आरोप में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोला को एक जनसभा में एक समुदाय को निशाना बनाने वाले कथित "घृणास्पद भाषण" के लिए बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, आठ नवंबर असम में कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोला को एक जनसभा में एक समुदाय को निशाना बनाने वाले कथित "घृणास्पद भाषण" के लिए बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने कहा कि विपक्षी दल के विधायक को यहां एमएलए क्वाटर्स में अन्य कांग्रेस विधायक के आवास से मंगलवार रात को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।

मोला ने पिछले हफ्ते एक जनसभा में कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि एक विशेष प्रकार का अपराध एक खास समुदाय के लोगों का एक समूह करता है।

सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद हंगामा मच गया। इसे लेकर विभिन्न स्थानों पर पुलिस में कई शिकायतें दी गईं।

बराह ने यहां पत्रकारों से कहा, “ हमें एक शिकायत मिली जिसमें आरोप लगाया गया कि संबंधित व्यक्ति ने छह नवंबर को एक जनसभा में कुछ भड़काऊ बयान दिए। इसमें दावा किया गया कि उन्होंने दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की और तनाव उत्पन्न किया।”

बराह ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद, दिसपुर थाने में मामला दर्ज किया गया और मोला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर कहा, “ मैं यह भी बताना चाहता हूं कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत नफरत भरे भाषण की शिकायत मिलने पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी होती है। अगर पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिलती तो उसे स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी होती है।”

दिसपुर थाने के एक अधिकारी ने पीटीआई- को बताया कि जलेश्वर सीट से विधायक को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी