खेल की खबरें | असम के मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने साइकिल चलाकर लवलीना बोरगोहेन को शुभकामनाएं दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अगुवाई में विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने बुधवार को साइकिल चलाकर तोक्यो ओलंपिक में असम की एकमात्र प्रतियोगी (महिला मुक्केबाज) लवलीना बोरगोहेन को सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी।

गुवाहाटी, 21 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अगुवाई में विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने बुधवार को साइकिल चलाकर तोक्यो ओलंपिक में असम की एकमात्र प्रतियोगी (महिला मुक्केबाज) लवलीना बोरगोहेन को सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी।

उनके साथ कई मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘गो फॉर ग्लोरी - लवलीना’ में भाग लिया। यह साइकिल रैली ‘लास्ट गेट’ से शुरू हुई और शहर के नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम में सरमा ने कहा कि रैली का आयोजन ‘असम की बेटी’ लवलीना को प्रेरित करने और समर्थन देने के लिए किया गया है जो तोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है।

उन्होंने इस कार्यक्रम में इस मुक्केबाज के पिता तिकेन बोरगोहेन को भी सम्मानित किया और लोगों से एकजुट होकर 69 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करने वाली खिलाड़ी को समर्थन देने को कहा।

शर्मा ने कार्यक्रम के बाद ट्वीट किया,‘‘ हमें लवलीना पर बहुत गर्व है, वह ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली असम की पहली महिला खिलाड़ी हैं। आप देश का गौरव बढ़ाती रहो।’’

असम सरकार ने जून में अर्जुन पुरस्कार विजेता को इन खेलों की तैयारी में मदद करने के लिए पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी थी।

उन्होंने पिछले साल मार्च में तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\