देश की खबरें | सीमा विवाद सुलझाने के लिये असम और मिजोरम गठित करेंगे क्षेत्रीय समिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम और मिजोरम दोनों राज्यों के बीच दशकों पुराने सीमा विवादों पर चर्चा और इसके समाधान के लिए एक क्षेत्रीय समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर असम और मिजोरम दोनों राज्यों के बीच दशकों पुराने सीमा विवादों पर चर्चा और इसके समाधान के लिए एक क्षेत्रीय समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित असम हाउस में हुई आमने-सामने की बैठक में, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने नौ अगस्त को आइजोल में हुई मंत्री स्तरीय वार्ता की समीक्षा की।

असम के मंत्री अतुल बोरा के नेतृत्व में एक मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सीमा समस्या के समाधान के लिये बातचीत करने के उद्देश्य से आइजोल का दौरा किया था।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए शर्मा ने कहा कि उन्होंने मिजोरम के अपने समकक्ष के साथ आइजोल में हुई मंत्रिस्तरीय वार्ता की समीक्षा की और दोनों ने तब से प्रगति को संतोषजनक पाया।

उन्होंने कहा कि दोनों मुख्यमंत्रियों ने दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच जटिल सीमा विवाद को हल करने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

शर्मा ने कहा, ‘‘हम दोनों राज्यों के बीच सीमा मुद्दों पर चर्चा और समाधान के लिए एक क्षेत्रीय समिति बनाने की प्रक्रिया में हैं।’’

जोरमथांगा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक संदेश में कहा, ‘‘दोनों राज्यों के बीच सीमा संबंधी बातचीत पर दोनों प्रदेशों के बीच हुयी प्रगति से हम लोग खुश हैं ।’’

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रत्येक चर्चा दोनों राज्यों को उस दिन के करीब ला रही है जब इस समस्या का समाधान हो जायेगा ।

असम और मिजोरम के बीच 164 किलोमीटर लंबी सीमा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड