देश की खबरें | असम में फरार दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गोली से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कार्बी आंगलोंग जिले में स्वास्थ्य केंद्र से कथित तौर पर फरार बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने तलाशी के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दीफू (असम), 29 मई असम के कार्बी आंगलोंग जिले में स्वास्थ्य केंद्र से कथित तौर पर फरार बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने तलाशी के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को 27 मई को गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे दीफू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था क्योंकि वह अस्वस्थ था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश सोनोवाल ने कहा कि आरोपी शनिवार रात स्वास्थ्य सुविधा के बाथरूम से बाहर निकलने में सफल रहा, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया।

इसके बाद आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई महिला एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने थाने पर प्रदर्शन किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिला पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया और नगालैंड के साथ जिले की सीमा के पास उस व्यक्ति का पता लगा लिया। उसने वहां एक पुलिसकर्मी पर हमला किया और मौके से भागने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब बार-बार चेतावनी देने के बाद भी आरोपी व्यक्ति ने रुकने से इनकार कर दिया, तो पुलिस को उसके पैर को निशाना बनाते हुए गोली चलानी पड़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान