देश की खबरें | असम: एनसी हिल्स चुनाव में सुबह 10 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) के चुनाव के दौरान सोमवार को सुबह 10 बजे तक लगभग 11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

गुवाहाटी, आठ जनवरी असम में उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) के चुनाव के दौरान सोमवार को सुबह 10 बजे तक लगभग 11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

असम राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसीए) के एक अधिकारी ने कहा कि मतदान में 57,602 पुरुषों और 58,013 महिलाओं सहित 1,15,615 मतदाताओं में से 10.52 प्रतिशत ने वोट डाले।

मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक चलेगा। मतों की गिनती 12 जनवरी को होगी।

असम के दिमा हसाओ जिले में फैले एनसीएचएसी के कुल 28 निर्वाचन क्षेत्रों में से छह उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की है।

अधिकारियों ने बताया कि कि 231 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से 15 को ‘अति संवेदनशील’, 36 को ‘संवेदनशील’ और 21 को ‘तुलनात्मक रूप से सुरक्षित’ के रूप में चिह्नित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, 16 मतदान केंद्रों को विशेष रूप से महिलाओं के लिए वर्गीकृत किया गया है।

भाजपा परिषद में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\