विदेश की खबरें | हमलावरों ने अदन के तटीय क्षेत्र में इजराइल से संबंधित तेल टैंकर को बंधक बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टैंकर के चालक दल के सदस्यों में भारतीय नागरिक भी शामिल है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टैंकर के चालक दल के सदस्यों में भारतीय नागरिक भी शामिल है।

किसी भी समूह ने टैंकर को बंधक बनाने की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हाल के दिनों में कम से कम दो अन्य समुद्री हमलों को इजराइल-हमास युद्ध से जोड़ा गया है।

कंपनी और निजी जासूसी फर्म ‘एम्बरे’ ने बताया कि हमलावरों ने जॉडियक मैरीटाइम द्वारा संचालित टैंकर ‘सेंट्रल पार्क’ को अदन की खाड़ी में बंधक बनाया है।

एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने भी टैंकर को बंधक बनाए जाने की पुष्टि की है।

जॉडियक ने समुद्री लुटेरों द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता टैंकर पर सवार चालक दल के 22 सदस्यों की सुरक्षा है। चालक दल में भारतीय, तुर्किये, रूस, वियतनाम, बुल्गारिया, जॉर्जिया और फिलीपीन के नागरिक शामिल हैं।’’

लंदन की कंपनी जॉडियक मैरीटाइम इजराइली अरबपति ईयाल ओफर के जॉडियक समूह का हिस्सा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें