खेल की खबरें | अस्मिता चालिहा थाईलैंड मास्टर्स के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की अस्मिता चालिहा ने शुक्रवार को यहां शानदार प्रदर्शन के बूते इंडोनेशिया की ईस्टर नुरूमी वार्डोयो को सीधे गेम में हराकर थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बैंकॉक, दो फरवरी भारत की अस्मिता चालिहा ने शुक्रवार को यहां शानदार प्रदर्शन के बूते इंडोनेशिया की ईस्टर नुरूमी वार्डोयो को सीधे गेम में हराकर थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मिथुन मंजूनाथ के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में तथा त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के महिला युगल के अंतिम चरण में हारने के बाद 24 वर्षीय चालिहा ही सुपर 300 टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बची हैं।

दुनिया की 61वें नंबर की खिलाड़ी चालिहा ने क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में प्रवेश किया था। उन्होंने 57 मिनट तक चले मुकाबले में 44वीं रैंकिंग की वार्डोयो को 21-14 19-21 21-13 से पराजित किया।

अब वह सेमीफाइनल में चौथी वरीय थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग और चीनी ताइपे की वेन चि सु के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।

त्रिसा और गायत्री की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को एक घंटे सात मिनट तक चले अंतिम आठ के मैच में इंडोनेशिया की फेब्रियाना द्वीपुजी कुसुमा और अमालिया काहाया प्राटिवी की चौथी वरीय जोड़ी से 12-21 21-17 21-23 से हार मिली।

पुरुष एकल में राष्ट्रीय चैम्पियन और दुनिया के 63वें नंबर के खिलाड़ी मंजूनाथ को 43 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड के मार्क कालिजोऊ से 19-21 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\