देश की खबरें | मोदी का 25 साल के लिए लक्ष्य तय करने को कहना उनके घमंड को दिखाता है: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की आलोचना की जिसमें मोदी ने कहा था कि भाजपा के लिये यह समय अगले 25 साल के लिये लक्ष्य तय करने का है। गहलोत ने कहा,‘‘यह उन मोदी का अहम और घमंड बोल रहा है.. वे खुद नहीं बोल रहे हैं।’’

जयपुर, 20 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की आलोचना की जिसमें मोदी ने कहा था कि भाजपा के लिये यह समय अगले 25 साल के लिये लक्ष्य तय करने का है। गहलोत ने कहा,‘‘यह उन मोदी का अहम और घमंड बोल रहा है.. वे खुद नहीं बोल रहे हैं।’’

गहलोत ने यहां एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं को कहा,‘‘लोकतंत्र में भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता है। कल क्या मूड हो जनता का, यह कोई नहीं कह सकता है ... इसलिये यह उनका अहम और घमंड बोल रहा है, खुद नहीं बोल रहे हैं.. और इसका जवाब जनता समय आने पर देगी।’’

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आजादी की 100वीं वर्षगांठ के लिए बचे 25 साल का उल्लेख करते हुए कहा,‘‘ इस अमृत काल में देश ने अपने लिए लक्ष्य तय किए हैं और भाजपा के लिए यह समय इन लक्ष्यों के लिए निरंतर काम करने का है।’’

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद भाजपा ने घबराकर जयपुर में आननफानन में यह बैठक की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार बेमिसाल व अनूठी है और राजस्थान का चंहुमुखी विकास ही सरकार का ध्येय है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\