खेल की खबरें | एशियाई ऑनलाइन शतरंज : महिला और पुरुष दोनों वर्गों में खिताब के दावेदार के रूप में उतरेगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष और महिला टीमें शनिवार से शुरू होने वाली एशियाई ऑनलाइन नेशन्स (क्षेत्रीय) कप शतरंज टीम चैंपियनशिप में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगी।

चेन्नई, नौ अक्टूबर भारतीय पुरुष और महिला टीमें शनिवार से शुरू होने वाली एशियाई ऑनलाइन नेशन्स (क्षेत्रीय) कप शतरंज टीम चैंपियनशिप में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगी।

ग्रैंडमास्टर सूर्यकुमार गांगुली पुरुष टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें बी अधिबान, निहाल सरीन, एस पी सेतुरमन और के शशिकिरण शामिल हैं। ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद इसमें भाग नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़े | Virender Sehwag ने कहा- CSK के कुछ बल्लेबाज टीम के लिए खेलना सरकारी नौकरी समझते हैं.

भारतीय टीम 39वीं टीमों में सबसे अधिक रैंकिंग की है और उसे शीर्ष वरीयता दी गयी है। उसके बाद कजाखस्तान और ईरान का नंबर आता है।

भारतीय महिला टीम को भी शीर्ष वरीयता दी गयी है। भारतीय टीम में भक्ति कुलकर्णी, मेरी एन गोम्स, पदमिनी राउत, वैशाली और पी वी नंदिधा शामिल हैं। महिला वर्ग में 31 टीमें भाग ले रही हैं जिनमें भारत सबसे अधिक रैंकिंग वाली टीम है।

यह भी पढ़े | RR vs DC 23th IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स के साथ अहम मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने की थी जबदस्त तैयारी, देखें वीडियो.

भारत के अलावा कजाखस्तान और इंडोनेशिया भी महिला वर्ग में खिताब के दावेदार हैं।

टूर्नामेंट का फाइनल 25 अक्टूबर को खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट