खेल की खबरें | एशियाई हॉकी महासंघ के सीईओ तैयब इकराम एफआईएच अध्यक्ष बने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशियाई हॉकी महासंघ के सीईओ पाकिस्तान के मोहम्मद तैयब इकराम को शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का नया अध्यक्ष चुना गया जो भारत के नरिंदर बत्रा की जगह लेंगे ।
लुसाने, पांच नवंबर एशियाई हॉकी महासंघ के सीईओ पाकिस्तान के मोहम्मद तैयब इकराम को शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का नया अध्यक्ष चुना गया जो भारत के नरिंदर बत्रा की जगह लेंगे ।
इकराम ने बेल्जियम के मार्क कूड्रोन को यहां आनलाइन हुई एफआईएच की 48वीं कांग्रेस में 79 . 47 से हराया ।
कुल 129 राष्ट्रीय संघों में से 126 ने वैध मत डाले ।
इकराम का कार्यकाल दो साल का होगा ताकि वह पूर्व अध्यक्ष बत्रा का कार्यकाल पूरा कर सकें । बत्रा ने 18 जुलाई को इस्तीफा दिया था ।
सैफ अहमद तभी से एफआईएच के कार्यवाहक अध्यक्ष थे । दिल्ली उच्च न्यायालय ने बत्रा को भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख के रूप में काम करने से रोक दिया था ।
बत्रा 2016 में एफआईएच अध्यक्ष बने और जुलाई में उन्होंने इस्तीफा दिया । उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता भी छोड़ दी ।
एफआईएच कार्यकारी बोर्ड में एक अध्यक्ष, आठ सामान्य सदस्य (चार पुरूष और चार महिलायें) होते हैं जिनमें से आधे हर दो साल में बदलते हैं । इनके अलावा खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधि, महाद्वीपीय महासंघों क अध्यक्ष, सीईओ भी शामिल होते हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)