खेल की खबरें | एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: ओलंपिक कांस्य पदक के बाद नए सिरे से शुरुआत करेगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लगातार दूसरे ओलंपिक खेल में कांस्य पदक जीत कर उत्साह से भरी भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को यहां जब मेजबान चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो उसका पहला लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना होगा।

हुलुनबुइर (चीन), सात सितंबर लगातार दूसरे ओलंपिक खेल में कांस्य पदक जीत कर उत्साह से भरी भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को यहां जब मेजबान चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो उसका पहला लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना होगा।

भारत इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनने के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा जहां उसका सामना चीन, जापान, पाकिस्तान, कोरिया और मलेशिया जैसी एशिया के शीर्ष टीमों से होगा।

भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर खिताब जीता था, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई।

पेरिस ओलंपिक के बाद कुछ दिन का विश्राम लेने वाले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह महाद्वीपीय चैंपियनशिप में अपना दबदबा जारी रखना चाहते हैं।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘पिछले साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी ने हमें एशियाई खेलों में जाने के लिए सही लय प्रदान की और इसके बाद हम ओलंपिक खेलों में फिर से पोडियम पर पहुंचने में सफल रहे। ​​इस बार भी हम इस टूर्नामेंट को जीतकर नए ओलंपिक चक्र की शुरुआत करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘हमारी टीम में ओलंपिक में भाग लेने वाले 10 खिलाड़ी शामिल हैं। हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं जो अपना प्रभाव छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।’’

हरमनप्रीत ने कहा,‘‘‘खेल के नजरिये से हमारा आक्रामक खेल और पेनाल्टी कॉर्नर हमारे मजबूत पक्ष हैं लेकिन हम विशेष रूप से जापान, मलेशिया और पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ मजबूत रक्षापंक्ति के साथ खेलना चाहेंगे। विश्व रैंकिंग अंकों के लिहाज से यह हमारे लिए महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और हम चुनौती के लिए तैयार हैं।’’

चीन के बाद, भारत अपने दूसरे मैच में नौ सितंबर को जापान से भिड़ेगा। इसके बाद उसका 11 सितंबर को पिछले साल के उपविजेता मलेशिया, 12 सितंबर को कोरिया और 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला होगा।

सेमीफाइनल और फाइनल 16 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे।

भारतीय उप कप्तान और मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद ने कहा कि इस प्रतियोगिता से उन्हें 2026 में होने वाले एशियाई खेलों से पहले अन्य टीमों को परखने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा,‘‘यह टूर्नामेंट एशियाई हॉकी कैलेंडर में सबसे रोमांचक टूर्नामेंटों में से एक है। हमें नए चक्र में एशियाई टीमों की प्रगति भी देखने को मिलेगी क्योंकि वे 2026 में होने वाले एशियाई खेलों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के नए समूह के साथ खेलेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड