खेल की खबरें | एशिया कप तीरंदाजी: भारत को तीन स्वर्ण, एक कांस्य पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां एशिया कप चरण दो में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।

सुलेमानिया (इराक), 10 मई भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां एशिया कप चरण दो में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।

परनीत कौर, अदिति स्वामी और साक्षी चौधरी की तिकड़ी ने कजाखस्तान को 204-201 से हराकर महाद्वीपीय प्रतियोगिता में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

प्रथमेश फुगे, ऋषभ यादव और जावकर समाधान की भारतीय पुरुष टीम ने एकतरफा फाइनल में बांग्लादेश को 224-218 से हराकर भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

समाधान ने कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में सर्जेई ख्रिस्टीच को 147-145 से हराकर दूसरा पदक जीता।

समाधान के कांस्य पदक के साथ भारत ने कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में क्लीन स्वीप किया जहां प्रथमेश और ऋषभ बुधवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में भिड़ेंगे।

भारत ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में तीसरा स्वर्ण पदक जीता जब प्रथमेश और परनीत की जोड़ी ने आदिल झेशेनबिनोवा और ख्रिस्टीच की कजाखस्तान की जोड़ी को 158-151 से हराया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को भारतीय तीरंदाज सात स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\