खेल की खबरें | एशिया कप तीरंदाजी: मिश्रित युगल टीम फाइनल में, भारत की निगाह दांव पर लगे सभी 10 स्वर्ण पदकों पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तीरंदाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए गुरुवार को यहां एशिया कप के दूसरे चरण के विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के रिकर्व और कंपाउंड वर्ग के मिश्रित युगल फाइनल में जगह बनाई।

ताशकंद, चार मई भारतीय तीरंदाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए गुरुवार को यहां एशिया कप के दूसरे चरण के विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के रिकर्व और कंपाउंड वर्ग के मिश्रित युगल फाइनल में जगह बनाई।

भारतीय तीरंदाजों ने इस तरह से इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के सभी 10 वर्गों के फाइनल में जगह बनाई है और उसकी निगाह अब दांव पर लगे सभी स्वर्ण पदक जीतकर क्लीन स्वीप करने पर लगी है।

मृणाल चौहान और संगीता की दूसरी वरीयता प्राप्त मिश्रित युगल जोड़ी ने पहले हांगकांग की टीम को सीधे सेटों में 6-0 (37-32, 34-33, 36-34) से हराया और फिर सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान को 5-4 (36-37, 36-35, 39-36, 37-39) से पराजित किया।

भारत की यह रिकर्व मिश्रित युगल जोड़ी शुक्रवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन का सामना करेगी।

कंपाउंड मिश्रित वर्ग में केवल पांच देशों ने अपनी टीम में उतारी थी। भारत के अभिषेक वर्मा और परनीत कौर ने इराक को 152-151 के करीबी अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में पहले स्थान पर रहने के कारण बाई हासिल की थी और उसे सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला था। वर्मा और परनीत शुक्रवार को होने वाले फाइनल में कजाखस्तान की टीम का सामना करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू