देश की खबरें | एएसआई ने पुरी जगन्नाथ मंदिर के 'रत्न भंडार' का मरम्मत कार्य शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के 'रत्न भंडार' की मरम्मत का काम मंगलवार को शुरू किया।

पुरी, 17 दिसंबर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के 'रत्न भंडार' की मरम्मत का काम मंगलवार को शुरू किया।

राज्य के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि मरम्मत कार्य अपराह्न करीब एक बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

हरिचंदन ने भुवनेश्वर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एएसआई ने हमें तीन महीने में काम पूरा करने का आश्वासन दिया है, लेकिन हमने उनसे प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया है।’’

उन्होंने कहा कि 12वीं सदी के मंदिर के अंदर देवताओं के दैनिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के समय को प्रभावित किए बिना मरम्मत कार्य किया जाएगा।

एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् डीबी गार्नायक ने कहा, “हम रत्न भंडार (मंदिर के खजाने) की दीवारों से प्लास्टर हटाने से पहले मचान स्थापित करेंगे। इसके बाद पूरे भंडार की सफाई की जाएगी और लोहे के पुराने बीम और टूटे हुए पत्थरों की मरम्मत की जाएगी। आंतरिक और बाहरी दोनों कक्षों की मरम्मत की जाएगी।”

गार्नायक ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए शनिवार, रविवार और अन्य छुट्टियों के दिन रत्न भंडार का मरम्मत कार्य नहीं किया जाएगा।

रत्न भंडार को कीमती सामानों के दस्तावेजीकरण और संरचना की मरम्मत के लिए 46 साल बाद गत जुलाई में फिर से खोला गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर