देश की खबरें | छत गिरने से दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत, कांस्टेबल घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की बुधवार को उस समय मौत हो गयी जब वह किराएदारों के सत्यापन अभियान के तहत उत्तर दिल्ली में एक इमारत में गए थे। उसी दौरान मकान की छत गिर गयी। इस घटना में एक कांस्टेबल घायल हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की बुधवार को उस समय मौत हो गयी जब वह किराएदारों के सत्यापन अभियान के तहत उत्तर दिल्ली में एक इमारत में गए थे। उसी दौरान मकान की छत गिर गयी। इस घटना में एक कांस्टेबल घायल हो गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के धरावी में 9 नए मरीज पाए गए: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर भर में किरायेदार सत्यापन अभियान चला रही है।

बाड़ा हिंदू राव थाने में तैनात एएसआई जाकिर हुसैन (49) और कांस्टेबल दीपू (42) इसी अभियान के सिलसिले में राम बाग रोड गए थे। वे सुबह करीब 10.20 बजे एक इमारत में पहुंचे और देखा कि उसके तीसरे तल पर अवैध निर्माण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.

वे दोनों इसकी जांच और तस्वीरें लेने के लिए तीसरी मंजिल पर पहुंचे। वे जिस छत पर खड़े थे, वह नीचे धंस गयी और दोनों नीचे गिर गए।

इस घटना में दीपू को मामूली चोट आयी है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से हुसैन को अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मोनिका भारद्वाज ने कहा कि हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 288 और 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि हुसैन 1993 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे। वह उत्तर प्रदेश मे मेरठ जिले के गनवारा गांव के निवासी थे। वह यहां अपनी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी के साथ वजीराबाद में रहते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\