ताजा खबरें | औरंगजेब के मकबरे की सुरक्षा के लिए एएसआई लगातार ऐहतियाती कदम उठा रहा : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) महाराष्ट्र के खुल्दाबाद में मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगातार ‘ऐहतियाती कदम’ उठा रहा है।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) महाराष्ट्र के खुल्दाबाद में मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगातार ‘ऐहतियाती कदम’ उठा रहा है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा को बृहस्पतिवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उनसे पूछा गया था कि क्या यह सच है कि औरंगजेब का मकबरा एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारक है, और यदि ऐसा है, तो क्या इन विवरणों का उल्लेख एएसआई की वेबसाइट पर किया गया है या हाल ही में मिली धमकियों के कारण ब्यौरा हटा दिया गया है ?

शेखावत ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में औरंगजेब का मकबरा एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारक है। यह विवरण एएसआई की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।’’

औरंगजेब का मकबरा एएसआई के औरंगाबाद सर्कल के अधिकार क्षेत्र में आता है।

केंद्रीय मंत्री से यह भी पूछा गया कि क्या एएसआई के संज्ञान में यह बात आई है कि इस संरक्षित स्मारक को चरमपंथी समूहों द्वारा क्षति पहुंचाए जाने का खतरा है; और यदि ऐसा है, तो इस स्मारक की सुरक्षा के लिए एएसआई द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं?

शेखावत ने कहा ‘‘एएसआई इस संरक्षित स्मारक को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर लगातार ऐहतियाती कदम उठा रहा है। इसमें मकबरे के चारों ओर 12 फुट ऊंची धातु की चादर उपलब्ध कराना, अतिक्रमणकारियों की जांच के लिए आसपास की दीवारों पर कांटेदार तार लगाना, ‘मल्टी टास्किंग स्टाफ’ के अलावा निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और एएसआई अधिकारियों द्वारा नियमित अंतराल पर निरीक्षण करना शामिल है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त