खेल की खबरें | अश्विन के दो विकेट, आस्ट्रेलिया की खराब शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के दो विकेट की मदद से भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन शुरूआती सत्र में आस्ट्रेलिया के तीन विकेट 65 रन पर निकाल दिये ।

मेलबर्न, 26 दिसंबर सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के दो विकेट की मदद से भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन शुरूआती सत्र में आस्ट्रेलिया के तीन विकेट 65 रन पर निकाल दिये ।

कप्तान अजिंक्य रहाणे की कुशल कप्तानी से भारत ने टर्न और उछाल लेती पिच पर पहले सत्र में दबदबा बना लिया ।

जसप्रीत बुमराह ने पांचवें ओवर में जो बर्न्स को आउट किया जिनका खराब फार्म जारी रहा और वह खाता भी नहीं खोल सके । बुमराह की गेंद पर बल्ला अड़ाकर वह विकेट के पीछे ऋषभ पंत को कैच दे बैठे ।

वहीं 11वें ओवर में आये अश्विन ने अपने दूसरे ओवर में मैथ्यू वेड को पवेलियन भेजा । वेड ने 39 गेंद में 30 रन बनाये लेकिन स्क्वेयर लेग पर ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में रविंद्र जडेजा को कैच थमा दिया । अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल से टकराने के बावजूद जडेजा ने कैच लपक लिया ।

इसके एक ओवर बाद अश्विन ने स्टीव स्मिथ के रूप में बड़ा विकेट लिया । स्मिथ खाता भी नहीं खोल पाये और उन्होंने लेग गली में नये उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा को कैच थमाया ।

लंच के समय मार्नस लाबुशेन 28 और ट्रेविस हेड चार रन बनाकर खेल रहे थे । अश्विन की गेंद पर लाबुशेन भी पगबाधा की अपील पर बाल बाल बचे । अंपायर रिव्यू से पता चला कि गेंद स्टम्प को छोड़कर जा रही थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल