IND vs ENG 2nd Test 2024 Day 1: इंलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन मराइस अंपायर इरास्मस के साथ बहस करते हुए दिखे आर अश्विन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के समापन पर मैदान अंपायर मराइस इरास्मस के साथ बहस करते हुए देखा गया।

आर अश्विन (Photo Credits: BCCI/Twitter)

विशाखापत्तनम, दो फरवरी भारत के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के समापन पर मैदान अंपायर मराइस इरास्मस के साथ बहस करते हुए देखा गया. उनकी बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. समझा जा रहा है कि दिन के आखिरी ओवरों के बीच अश्विन मैच में नाबाद शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल से लंबी बातचीत कर रहे थे और जिम्बाब्वे के इस अनुभवी अंपायर ने उन्हें इसके लिये टोका. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरे टेस्ट मैच के दूसरा दिन का खेल होगा रोमांचक, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

भारत ने जायसवाल की नाबाद 179 रन की पारी के दम पर स्टंप्स तक छह विकेट पर 336 रन बना लिये. दिन का खेल खत्म होते समय अश्विन पांच रन पर नाबाद थे.

मैच में पदार्पण कर रहे रजत पाटीदार से दिन के खेल के बाद मीडिया बातचीत में अंपायर के साथ अश्विन की बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है.

पारी में 72 गेंदों में 32 रन बनाने वाले पाटीदार ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि बातचीत किस बारे में थी.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

How And Where To Watch India Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team Asian Games 2026 Semi-Final Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत-बांग्लादेश महिला सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Preview: निशिन में कल खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड