खेल की खबरें | बुमराह की जगह अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष गेंदबाज बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने 100वें टेस्ट मैच में नौ विकेट झटकने वाले अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की बुधवार को जारी नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजों की रैंकिंग की शीर्ष 10 में वापसी हुई है।

दुबई, 13 मार्च अपने 100वें टेस्ट मैच में नौ विकेट झटकने वाले अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की बुधवार को जारी नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजों की रैंकिंग की शीर्ष 10 में वापसी हुई है।

अश्विन ने धर्मशाला में श्रृंखला के पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए थे। उन्होंने अपने करियर में 36वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। भारतीय टीम ने इस मैच को जीतकर श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की थी।

इस टेस्ट में शतकीय पारी खेलने वाले रोहित ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांच स्थान का सुधार किया। वह तालिका में शीर्ष पर काबिज केन विलियमसन से 108 रेटिंग अंक पीछे हैं।

यशस्वी जायसवाल (दो स्थान के सुधार के साथ आठवें) और शुभमन गिल (11 स्थान के सुधार के साथ 20वें) भी करियर की सर्वश्रेष्ट रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे।

बुमराह दूसरे स्थान पर खिसक गये हैं। वह इस स्थान को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के साथ साझा कर रहे हैं। हेजलवुड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में छह विकेट लिये थे।

खब्बू स्पिनर कुलदीप यादव 15 स्थान के सुधार के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ 16वीं रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे।

न्यूजीलैंड के मैट हेनरी (छह पायदान ऊपर 12वें स्थान पर) भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे।

रविंद्र जडेजा हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में पहले जबकि अश्विन दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (दो पायदान ऊपर आठवें स्थान पर) और हेनरी (छह पायदान के सुधार के साथ 11वें) भी अपनी रैंकिंग में बड़ा सुधार करने में सफल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू