खेल की खबरें | अश्विन ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए, क्राउली ने कुल बढ़त 150 रन के पार पहुंचाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने मिलकर पांच विकेट चटकाए जिससे भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को यहां चाय तक दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 120 रन करके वापसी की कोशिश की।

रांची, 25 फरवरी अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने मिलकर पांच विकेट चटकाए जिससे भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को यहां चाय तक दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 120 रन करके वापसी की कोशिश की।

सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने 91 गेंद में 60 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड की कुल बढ़त 166 रन की हो गई है।

इससे पहले इंग्लैंड के पहली पारी के 353 रन के जवाब में भारत 307 रन पर सिमट गया और 46 रन से पिछड़ गया। ध्रुव जुरेल ने 90 रन की जुझारू पारी खेलकर भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अश्विन (48 रन पर तीन विकेट) ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर दूसरी पारी में नई गेंद से आक्रमण की शुरुआत की। उन्होंने टूटती हुई पिच पर पांचवें ओवर में बेन डकेट (15) और ओली पोप (00) को लगातार गेंदों पर आउट किया।

डकेट ने शॉर्ट लेग पर सरफराज खान को कैच थमाया जबकि पोप पगबाधा हुए।

अश्विन ने इसके बाद पहली पारी के नाबाद शतकवीर जो रूट (11) को पगबाधा करके इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 65 रन कियसा। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर फैसला भारत के पक्ष में गया। हालांकि यह काफी करीबी मामला था।

क्राउली ने इस बीच कुछ आकर्षक शॉट खेलकर इंग्लैंड की बढ़त को 150 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने अश्विन और जडेजा के खिलाफ आसानी से रन बटोरे। उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स (04) के साथ 67 गेंद में 45 रन की साझेदारी की।

पहली पारी में सिर्फ 12 ओवर फेंकने वाले कुलदीप (10 रन पर दो विकेट) ने अपने तीसरे ओवर में क्राउली को बोल्ड करके इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। क्राउली ने 91 गेंद में सात चौके मारे।

कुलदीप ने इसके बाद नीची रहती गेंद पर स्टोक्स को भी बोल्ड करके इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 120 रन किया।

इससे पहले भारत के लिए जुरेल ने जुझारू अर्धशतक बनाया। राजकोट में पदार्पण करते हुए 46 रन बनाने वाले जुरेल ने दबाव का अच्छी तरह से सामना करते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 90 रन की पारी खेली और अपना पहला अर्धशतक जड़ा।

उन्होंने कुलदीप यादव (28) के साथ आठवें विकेट के लिए 76 और पदार्पण कर रहे आकाश दीप (09) के साथ नौवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की।

जुरेल ने 96 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद शोएब बशीर (119 रन पर पांच विकेट) और टॉम हार्टले (68 रन पर तीन विकेट) की इंग्लैंड की स्पिन जोड़ी के खिलाफ कुछ बड़े शॉट खेले।

जुरेल ने हार्टले की गेंद पर एक रन के साथ अर्धशतक पूरा किया। उन्हें 59 रन के स्कोर पर ओली रॉबिन्सन ने जीवनदान दिया जिसके बाद उन्होंने बशीर की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा।

बाएं हाथ के स्पिनर हार्टले ने हालांकि उन्हें बोल्ड करके शतक से वंचित किया। वह आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे।

इससे पहले बशीर ने आकाश को पगबाधा करके अपने दूसरे टेस्ट में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट चटकाए।

भारत ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 219 रन से की। जुरेल और कुलदीप ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया।

असमान उछाल वाली पिच पर कुलदीप ने प्रतिबद्धता के साथ बल्लेबाजी करते हुए 131 गेंद का सामना किया। उन्होंने स्ट्राइक को अच्छी तरह रोटेट भी किया।

जेम्स एंडरसन (48 रन पर दो विकेट) ने नीची रहती गेंद पर कुलदीप को बोल्ड करके उनकी पारी का अंत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs DC Dream11 Prediction, IPL 2026 70th Match: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम