देश की खबरें | अशोक गहलोत ने न्यायपालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आरोप लगाया कि न्यायपालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है।

जयपुर, 30 अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आरोप लगाया कि न्यायपालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है।

गहलोत ने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की प्रतिष्ठा खराब हुई है क्योंकि वे पूर्व आकलन किए बिना छापेमारी करती हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘आज न्यायपालिका में भ्रष्टाचार व्याप्त है। मैंने सुना है कि कुछ वकील खुद ही फैसला लिखकर लाते हैं और वही फैसला सुनाया जाता है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘न्यायपालिका में क्या हो रहा है? चाहे निचली हो या ऊपरी (अदालतें), चीजें गंभीर हैं और लोगों को इसके बारे में सोचना चाहिए।’’

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग को ऊपर से निर्देश मिलते हैं और एजेंसियां बिना पूर्व आकलन किये छापेमारी करती हैं।

गहलोत ने कहा, ‘‘हमें अपनी प्रमुख एजेंसियों पर गर्व है लेकिन केंद्र ने उनकी हालत खराब कर दी है। एजेंसियों की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।’’ गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में लोकतंत्र खतरे में है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल के उस आरोप का भी समर्थन किया, जिन्होंने एक सार्वजनिक बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर ‘‘भ्रष्ट नंबर एक’’ होने का आरोप लगाया था।

गहलोत ने कहा, ‘‘उन्होंने ठीक कहा है। हम इसकी जांच करवा रहे हैं। मुझे पता चला है कि उनके (अर्जुन राम मेघवाल के) वक्त में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है।’’

कैलाश ने आरोप लगाया था कि राजनीति में आने से पहले अर्जुन राम मेघवाल जब अधिकारी पद पर थे तो वह भ्रष्टाचार में लिप्त थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट