जरुरी जानकारी | अशनीर ग्रोवर ने एनसीएलटी में भारतपे के खिलाफ उत्पीड़न, कुप्रबंधन का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतपे के सह-संस्थापक और पूर्व प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का रुख करते हुए कंपनी के बोर्ड पर दमनकारी बर्ताव और कुप्रबंधन का आरोप लगाया है।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर भारतपे के सह-संस्थापक और पूर्व प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का रुख करते हुए कंपनी के बोर्ड पर दमनकारी बर्ताव और कुप्रबंधन का आरोप लगाया है।

ग्रोवर ने अपनी याचिका में उन्हें कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में बहाल करने की मांग की। उन्होंने साथ ही कंपनी के प्रबंधन में बदलाव को ''अवैध'' घोषित करने की याचना भी की है।

उन्होंने एनसीएलटी से अनुरोध किया कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा कंपनी के निरीक्षण और ऑडिट का आदेश दिया जाए। साथ ही एक मार्च 2022 को उनके इस्तीफे के बाद से जारी किए गए शेयर/ईएसओपी को वापस लिया जाए।

ग्रोवर ने अपनी पत्नी माधुरी जैन की बर्खास्तगी को अवैध बताते हुए इस फैसले को रद्द करने की मांग भी की है।

ग्रोवर ने उनके निदेशक मंडल से बाहर होने के बाद उसमें शामिल किए गए किसी भी नए सदस्य को हटाने के लिए भी कहा है।

मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी 2024 को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\