खेल की खबरें | अश्मिता, मालविका थाईलैंड ओपन के मुख्य ड्रॉ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों अश्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ ने मंगलवार को यहां थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में महिला एकल के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया।

बैंकॉक, 17 मई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों अश्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ ने मंगलवार को यहां थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में महिला एकल के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया।

अश्मिता ने पहले दौर के मुकाबले में अमेरिका की जेनी गेई को 21-16 21-18 से हराया जबकि मालविका ने हमवतन अनुपमा उपाध्याय को 21-18 21-8 से शिकस्त देकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

भारत की थॉमस कप विजेता टीम के सदस्य प्रियांशु राजावत, किरण जॉर्ज और शुभंकर डे हालांकि पुरुष एकल क्वालीफिकेशन के दूसरे दौर के मुकाबले में हार गए।

प्रियांशु ने पहले दौर में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को 21-17 21-16 से हराया लेकिन दूसरे दौर में उन्हें चीन के ली शी फेंग के खिलाफ 10-21 24-22 12-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

ओडिशा ओपन चैंपियन किरण ने पहले दौर में डेनमार्क के विक्टर स्वेंडसन को 21-19 13-21 21-13 से हराया लेकिन दूसरे दौर में उन्हें जर्मनी के केई शेफर के खिलाफ 17-21 21-14 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।

शुभंकर ने पहले दौर में फ्रांस के आर्नोड मर्कल को 21-16 17-21 21-17 से शिकस्त दी लेकिन डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसन के खिलाफ 14-21 21-18 7-21 से हार गए।

मुख्य ड्रॉ के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\