खेल की खबरें | जब तक आईपीएल खेलूंगा , आरसीबी के लिये ही खेलूंगा: कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों के साथ)

(तस्वीरों के साथ)

अहमदाबाद, चार जून जोश हेजलवुड ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद डाली और कोहली की आंखें भर आई । मोटेरा की पिच को चूमते हुए कोहली को देखकर उनके प्रशंसक भी खुशी के आंसू रोक नहीं सके होंगे ।

आईपीएल इस साल 18 बरस का हो गया और इस खिताब के साथ कोहली का कद कुछ और बढ गया ।

जीत के बाद कोहली ने कहा ,‘‘ यह टीम उतनी ही प्रशंसकों की है, जितनी की टीम की । 18 साल का लंबा समय । मैने अपनी जवानी, प्राइम और अनुभव सब कुछ इस टीम को दिया । मैने हर सत्र में जीतने की कोशिश की । जो भी मेरे पास था, दिया ।’’

फाइनल के बाद कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का को गले लगाया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आखिरकार खिताब जीतना अविश्वसनीय अनुभव है । कभी सोचा नहीं था कि यह दिन आयेगा । आखिरी गेंद डाले जाने के समय मैं बहुत भावुक हो गया था । मैने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी थी और यह अद्भुत अहसास है ।’’

उनके जिगरी दोस्त उस समय सीमा रेखा के पास खड़े थे।

कोहली ने उनके बारे में कहा ,‘‘ एबीडी ने जो इस टीम के लिये किया, वह अद्भुत है । मैने उससे कहा कि यह जीत उतनी ही उसकी है , जितनी कि हमारी । मैं चाहता हूं कि तुम हमारे साथ जश्न में शामिल हो । वह चार साल पहले रिटायर होने के बाद भी सबसे ज्यादा बार प्लेयर आफ द मैच रहा । यह बताता है कि लीग पर, टीम पर और मुझ पर उसका क्या प्रभाव है । वह पोडियम पर रहने का हकदार है ।’’

कमेंटेटर मैथ्यू हेडन ने जब उनसे पूछा कि वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद इस खिताब को वह कहां रखते हैं, कोहली ने कहा ,‘‘ यह भी ऊपर है । मैने पिछले 18 साल में इस टीम को सब कुछ दिया । इस टीम के साथ ही रहा । मैं टीम के साथ रहा और टीम मेरे साथ । मैने हमेशा इस टीम के साथ जीतने का सपना उेखा था । मेरा दिल बेंगलुरू में है और आत्मा भी । मैं जब तक आईपीएल खेलूंगा , बेंगलुरू के लिये ही खेलूंगा ।’’

मोना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी के हाथों होगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Score Update: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड