अरविंद केजरीवाल झुकेंगे नहीं: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं.

CM Arvind Kejriwal and CM Bhagwant Mann | Credit- ANI

चंडीगढ़, 27 जून : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं. मान का यह बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आया है.

पंजाब के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में केजरीवाल की तस्वीर भी साझा की है. उन्होंने कहा, ''ये तस्वीर तानाशाही के खिलाफ संघर्ष की है. अरविंद केजरीवाल झुकेंगे नहीं जितना मर्जी अत्याचार आप करें. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अदालत से जमानत के बाद भाजपा के इशारे पर सीबीआई की गिरफ्तारी सीबीआई का खुला दुरुपयोग है.'' यह भी पढ़ें : NTA में 25 से भी कम कर्मचारी, लेकिन दो दर्जन से अधिक परीक्षाएं आयोजित करती है: कांग्रेस नेता

केजरीवाल को बुधवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली की एक अदालत ने जांच एजेंसी की ओर से दायर अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद उन्हें तीन दिन की सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया. सुनवाई के दौरान आप नेता ने खुद के बेकसूर बताया था. आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के इशारे पर केंद्रीय जांच एजेंसियां पार्टी के नेताओं के खिलाफ शत्रुता और राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी, जानें मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड