देश की खबरें | अरुणाचल के अंजाव जिले को मिला नया पुल; लोगों ने सेना, बीआरओ, सरकार को दिया धन्यवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय थलसेना ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से अंजाव जिले के चगलागाम से करीब 24 किलोमीटर दूर मिथुम्ना के पास था-नाला पर 120 फुट लंबा पुल बनाया है।

कोलकाता, 26 अगस्त भारतीय थलसेना ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से अंजाव जिले के चगलागाम से करीब 24 किलोमीटर दूर मिथुम्ना के पास था-नाला पर 120 फुट लंबा पुल बनाया है।

चगलागाम, सीमा से लगे बेहद दूर-दराज के इलाकों में से एक है।

अधिकारियों ने कहा कि चगलागाम, हयुलियांग से 57 किलोमीटर लंबी एकमात्र मुख्य सड़क से जुड़ा हुआ है, जो था-नाला में मौसमी नालों और भूस्खलन के कारण अक्सर बंद रहती है।

स्थानीय मिशमी आबादी और गांव के बुजुर्गों ने लोगों की महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करते हुए हयुलियांग तथा चगलागाम के बीच बारहमासी सड़क निर्मित करने के लिए थलसेना और बीआरओ को धन्यवाद दिया है।

सेना, बीआरओ और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों की कठिनाइयों को कम करने के लिए पूरी मदद करने का आश्वासन दिया।

चगलागाम के एक निवासी ने कहा,''हम बहुत खुश हैं और आधारभूत संरचना को बेहतर करने के प्रयासों के लिए सेना को धन्यवाद देते हैं। यह पुल आवाजाही को बेहतर बनाने में काफी मददगार साबित होगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\