देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कई अफसरों के विभाग बदले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 1998 बैच के आईएएस अधिकारी कलिंग तायेंग को प्रधान सचिव (निर्वाचन) नियुक्त किया है। एक आधिकारिक आदेश में यह कहा गया है

ईटानगर, 20 जून अरुणाचल प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 1998 बैच के आईएएस अधिकारी कलिंग तायेंग को प्रधान सचिव (निर्वाचन) नियुक्त किया है। एक आधिकारिक आदेश में यह कहा गया है

मुख्य सचिव धर्मेंद्र ने बुधवार को जारी आदेश में कहा कि विवेक पांडे को पवन कुमार सैन की जगह शहरी मामलों (शहरी विकास, नगर नियोजन, शहरी स्थानीय निकाय, आवास) का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सैन के पास मुख्य निर्वाचन अधिकारी का भी कार्यभार है। उनको स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जल आपूर्ति आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। यह प्रभार पहले औधेश कुमार सिंह के पास था।

सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि साधना देवरी को उनके मौजूदा प्रभार के अलावा मुख्यमंत्री का सचिव भी नियुक्त किया गया है।

शिक्षा आयुक्त अमजद टाक को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

सौगत बिस्वास को उद्योग, व्यापार एवं वाणिज्य, कौशल विकास का उद्यमिता, श्रम एवं रोजगार आयुक्त नियुक्त किया गया है।

यशपाल गर्ग को स्वप्निल एम. नाइक की जगह आयुक्त (कार्मिक) का प्रभार दिया गया है।

नाइक को प्रमुख सचिव कलिंग तायेंग के स्थान पर सतर्कता सचिव के साथ ही विधि आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

आईओएफएस अधिकारी हेज तारी पशुपालन एवं पशु चिकित्सा और मत्स्य पालन के सचिव होंगे, इन विभागों का प्रभार क्रमश: बिडोल तयेंग और सौगत बिस्वास के पास था।

सचिव आईपीआर न्याली एटे को शहरी मामले (शहरी विकास, नगर नियोजन, शहरी स्थानीय निकाय, आवास) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\