देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अरुखा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और विधायक बिक्रम केशरी अरुखा ने शुक्रवार को ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भुवनेश्वर, 10 जून बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और विधायक बिक्रम केशरी अरुखा ने शुक्रवार को ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

छह बार के विधायक अरुखा ने विधानसभा के सचिव दशरथी सतपथी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 13 जून को कराया जाएगा। एस. एन. पात्रो ने स्वास्थ्य कारणों से रविवार को विधानसभाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

सत्ताधारी बीजद के 147 सदस्यीय विधानसभा में 114 विधायक हैं, जबकि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की संख्या 22 है। कांग्रेस के पास नौ और माकपा के पास एक विधायक हैं तथा एक विधायक निर्दलीय हैं।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अरुखा ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने ओडिशा के विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मेरे नाम की सिफारिश की। मैं सदन की गरिमा बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।’’

अरुखा ने सभी सदस्यों से भी सहयोग की अपील की ताकि सदन की कार्यवाही को सुगमतापूर्वक संचालित किया जा सके।

अरुखा उन 20 मंत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने गत चार जून को इस्तीफा दे दिया था, ताकि मुख्यमंत्री के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल का रास्ता साफ हो सके। अरुखा नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में वर्ष 2009 से 2022 तक मंत्री रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\