विदेश की खबरें | कोविड-19 से पीड़ित लोगों के इलाज में गठिया रोग की दवा निभा सकती है जीवनरक्षक की भूमिका: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से गंभीर रूप से पीड़ित लोगों के उपचार में गठिया रोग में इस्तेमाल की जाने वाली दवा जीवनरक्षक की भूमिका निभा सकती है।

लंदन, आठ जनवरी कोविड-19 से गंभीर रूप से पीड़ित लोगों के उपचार में गठिया रोग में इस्तेमाल की जाने वाली दवा जीवनरक्षक की भूमिका निभा सकती है।

यह बात ब्रिटेन के एक अध्ययन में कही गई है जिसके परिणाम इस सप्ताह जारी किए गए।

इसमें कहा गया है कि ब्रिटेन में गहन चिकित्सा कक्षों में भर्ती कोविड-19 रोगियों के उपचार में अब ‘टोसिलिजुमैब’ और ‘सरिलुमैब’ जैसी दवाएं दी जाएंगी जिससे मरीजों के अस्पताल में रहने की अवधि में दस दिन तक की कमी आ सकती है।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखरेख विभाग ने कहा कि अध्ययन के परिणामों में पता चला कि गहन चिकित्सा कक्षों में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर मरीजों को ‘टोसिलिजुमैब’ और ‘सरिलुमैब’ दिए जाने से मौत के जोखिम में 24 प्रतिशत तक की कमी आई।

ये दवाएं आम तौर पर गठिया रोग के उपचार में इस्तेमाल की जाती हैं।

विभाग ने कहा कि कोविड-19 के उपचार में इन दवाओं के इस्तेमाल से आगामी सप्ताहों और महीनों में अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम हो सकती है।

सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने शुक्रवार को अद्यतन दिशा-निर्देशों में महामारी के उपचार में ‘टोसिलिजुमैब’ के इस्तेमाल को बढ़ावा देने को कहा।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा कि टीकाकरण के साथ संबंधित अध्ययन का परिणाम विषाणु को परास्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ब्रिटिश सरकार ने कहा कि देश के सभी अस्पतालों में ‘टोसिलिजुमैब’ की आपूर्ति पहले से ही उपलब्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\