Arshdeep Singh: कोच राहुल द्रविड की सलाह पर काउंटी मैचों में केंट का प्रतिनिधित्व करेंगे अर्शदीप सिंह

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की सलाह पर बायें हाथ के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के आगामी काउंटी सत्र में केंट की टीम के लिए प्रथम श्रेणी के पांच मुकाबले में खेलेंगे.

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ( Photo Credit: Twitter/ @BCCI)

केंट, 17 मार्च भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की सलाह पर बायें हाथ के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के आगामी काउंटी सत्र में केंट की टीम के लिए प्रथम श्रेणी के पांच मुकाबले में खेलेंगे. केंट काउंटी टीम ने अपनी वेबसाइट पर यह घोषणा की. यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ केंट क्रिकेट को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह जून और जुलाई के बीच काउंटी चैंपियनशिप के पांच मैचों में टीम के प्रतिनिधित्व के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनकी उपलब्धि हालांकि जरूरी मंजूरी के अधीन होगी.’’ यह भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट में एमएस धोनी के नाम दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले हैं वर्ल्ड के इकलौते क्रिकेटर

अर्शदीप ने कहा कि उन्होंने लाल गेंद के खेल में अपने कौशल को निखारने के लिए काउंटी में खेलने का फैसला किया.

उन्होंने इस विज्ञप्ति ने कहा, ‘‘मैं इंग्लैंड में लाल गेंद से क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हूं और प्रथम श्रेणी के खेल में अपने कौशल में सुधार करना जारी रखना चाहता हूं. मैं केंट के सदस्यों और समर्थकों के सामने प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं। राहुल द्रविड़ ने मुझे पहले ही बता दिया है कि इस क्लब का इतिहास शानदार है.’’

अर्शदीप ने पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय पदार्पण किया था। उन्होंने सीमित ओवरों मे भारत के लिए कुल 29 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है. उन्होंने प्रथम श्रेणी के सात मैच में 23.84 की औसत से 25 विकेट लिये है. वह केंट काउंटी टीम से जुड़ने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी है. इससे पहले कुंवर शमशेरा सिंह, द्रविड़ और नवदीप सैनी इस टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ek Bihari Sab Par Bhari: टीम इंडिया की जीत के बाद ईशान किशन और अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'; VIDEO वायरल

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\