देश की खबरें | डीआरडीओ का गिरफ्तार वैज्ञानिक 2022 से पाकिस्तानी महिला एजेंट के संपर्क में था : एटीएस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के जिस वैज्ञानिक को एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, वह 2022 से उसके संपर्क में था।

मुंबई, पांच मई रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के जिस वैज्ञानिक को एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, वह 2022 से उसके संपर्क में था।

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में वैज्ञानिक प्रदीप एम कुरुलकर (59) को सरकारी गोपनीयता कानून के तहत बुधवार को पुणे से गिरफ्तार किया था। बाद में वहां की एक अदालत ने वैज्ञानिक को नौ मई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया।

जांच अधिकारियों के अनुसार यह ‘मोहपाश में फंसाने’ का मामला है।

एटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि पुणे में डीआरडीओ की एक इकाई के निदेशक कुरुलकर को हाल ही में एक पाकिस्तानी एजेंट के साथ कथित संबंधों की जांच शुरू होने के बाद पद से हटा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी की एक महिला खुफिया एजेंट ने सितंबर 2022 में व्हाट्सएप के जरिए आरोपी से संपर्क किया और तब से वे दोनों व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में थे।

एटीएस अधिकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान कुरूलकर ने स्वीकार किया कि उसने महिला के साथ वीडियो चैटिंग की थी।

उन्होंने कहा कि आरोपी के दो मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को जब्त कर फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है।

एटीएस ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा था कि वैज्ञानिक को पता था कि उसके पास जो आधिकारिक गोपनीय जानकारी है, अगर वह दुश्मन देश को मिल जाती है तो इससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है, इसके बावजूद उसने जानकारी उपलब्ध कराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड