देश की खबरें | बस्ती में दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बस्ती जिले के कप्तानगंज इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोहरे हत्याकांड में वांछित 50 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बस्ती (उप्र), दो फरवरी बस्ती जिले के कप्तानगंज इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोहरे हत्याकांड में वांछित 50 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़ा गया आरोपी बलवीर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव में पिछले साल तीन-चार दिसंबर की दरमियानी रात गोदावरी (60) और उसकी बेटी सौम्या उपाध्याय (22) की हत्या के सिलसिले में वांछित था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि यह मुठभेड़ शनिवार देर रात गड़हा गौतम गांव के पास हुई, जब कप्तानगंज और दुबौलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने बलवीर को घेरा तो उसने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस दल पर गोलियां चलाईं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बलवीर के दाहिने पैर में गोली लग गई, उसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तिवारी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में वांछित बलवीर वारदात के बाद से ही फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी तमंचा, एक कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं।

पुलिस क्षेत्र अधिकारी के मुताबिक पूछताछ में बलवीर ने बताया है कि वह दो दिन पहले मुंबई से लौटा था और घर में छिपकर अपना फोन बंद करके रखा था।

पुलिस के अनुसार बलवीर ने कुबूल किया है कि पिछले साल तीन-चार दिसंबर की रात को उसने अपने साथियों की मदद से अपनी चाची गोदावरी और चचेरी बहन सौम्या की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी और घटनास्थल से भागने से पहले उनके शवों को आग लगा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\