देश की खबरें | हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के पिपरी थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी और 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कौशांबी (उप्र), 28 जुलाई जिले के पिपरी थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी और 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाश पुलिस की गोली लगने की वजह से जख्मी हो गया है। आरोपी की पहचान प्रयागराज निवासी रूपेश के तौर पर हुई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार ने बताया कि 25 जुलाई की शाम पिपरी थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में शराब के ठेके के पास राजू सिंह (30) नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

परिजनों की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। साथ ही आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पिपरी पुलिस की टीम सोमवार सुबह लगभग 6:00 बजे बलहेपुर से कसेन्दा मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी और इस दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति खेतों की तरफ भागने लगा।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया जिस पर उसने पुलिस टीम पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और उसने पुरानी रंजिश में राजू की हत्या की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड