देश की खबरें | बिहार के ग्रामीण इलाकों में करीब एक हजार नए छोटे पुल बनाए जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के ग्रामीण इलाकों में करीब एक हजार नए छोटे पुल बनाए जाएंगे।

पटना, 10 सितंबर बिहार के ग्रामीण इलाकों में करीब एक हजार नए छोटे पुल बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।

कैबिनेट ने इसके लिए राज्य में ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु निर्माण योजना’ (एमजीएसएनवाई) शुरू करने को अपनी मंजूरी दे दी।

कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद कैबिनेट सचिवालय के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एस सिद्धार्थ ने संवाददाताओं से कहा, “कैबिनेट ने बेहतर सड़क संपर्क के लिए ग्रामीण इलाकों में छोटे पुलों के निर्माण के लिए ‘एमजीएसएनवाई’ शुरू करने को अपनी मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर नए छोटे पुलों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) 100 मीटर लंबाई तक के छोटे पुलों का निर्माण करेगा और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड 100 मीटर से अधिक लंबाई वाले पुलों का निर्माण करेगा। इसका निर्माण प्राथमिकता के आधार पर और चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।"

आरडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, विभाग एमजीएसएनवाई योजना के तहत एक हजार नए छोटे पुलों का निर्माण करने की तैयारी कर रहा है, जिसे मंगलवार को कैबिनेट ने मंजूरी दी।

एसीएस एस सिद्धार्थ ने कहा, "मंत्रिमंडल ने राज्य के सभी ग्रामीण बस्तियों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना में संशोधन को भी मंजूरी दी। नयी सड़कों के निर्माण के अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में जिन सड़कों की तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है, वे भी इस योजना का हिस्सा होंगी।"

उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में पटना में अशोक पाटलिपुत्र होटल, सुल्तान पैलेस और बांकीपुर बस स्टैंड परिसर की जमीन पर शॉपिंग मॉल के साथ तीन पांच सितारा होटलों के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

एसीएस ने कहा, "पहले केवल तीन फाइव स्टार होटलों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी...अब शॉपिंग मॉल के साथ फाइव स्टार होटल होंगे। इन होटलों में कमरों की संख्या बढ़ाने की भी अनुमति दी गई है।"

उन्होंने कहा कि अशोक पाटलिपुत्र होटल में 100 कमरे होंगे, जबकि सुल्तान पैलेस और बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में 150-150 कमरे होंगे।

एसीएस ने कहा, "मंगलवार को कैबिनेट ने पर्यटन विभाग की बिहार पर्यटन और बाजार नीति-2024 को भी मंजूरी दे दी। नीति में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम और विभिन्न आकर्षक प्रोत्साहनों और सब्सिडी का लाभ उठाकर निजी क्षेत्र और स्थानीय उद्यमियों की सुविधा के जरिए विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं और पर्यटन से संबंधित सेवाओं को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड