देश की खबरें | असम में बाढ़ से करीब 29,000 लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति बृहस्पतिवार को और बिगड़ गई और लगातार बारिश के कारण आपदा ग्रस्त तीन जिलों के करीब 29,000 लोग इससे प्रभावित हैं। सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

गुवाहाटी, 15 जून असम में बाढ़ की स्थिति बृहस्पतिवार को और बिगड़ गई और लगातार बारिश के कारण आपदा ग्रस्त तीन जिलों के करीब 29,000 लोग इससे प्रभावित हैं। सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएम्ए) की रोजाना की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, धेमाजी, डिब्रूगढ़ और लखीमपुर जिलों में बाढ़ से 28,800 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, लखीमपुर जिले में बाढ़ ज्यादा भीषण है जहां 23,500 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। वहीं डिब्रूगढ़ में 3,800 से ज्यादा और धेमाजी में करीब 1,500 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

बुधवार तक असम के दो जिलों में करीब 21,000 लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

प्रशासन ने लखीमपुर जिले में राहत सामग्री बांटने के लिए तीन केन्द्र शुरू किए हैं, लेकिन अभी तक कोई राहत शिविर शुरू नहीं किया गया है।

एएसडीएमए ने बताया कि असम में फिलहाल 25 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 215.57 हेक्टेयर में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

उसके अनुसार, बिस्वनाथ, बोनगाईगांव, डिब्रूगढ़, जोरहाट, लखीमपुर, मोरीगांव, सोनीतपुर और उदालगुरी जिलों में मिट्टी का कटाव खूब हुआ है।

कछार और कामरूप मेट्रोपॉलिटन में मूसलाधार बारिश के कारण कुछ जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। एएसडीएमए ने बताया कि असम में फिलहाल कोई नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू