ताजा खबरें | ई-श्रम पोर्टल पर करीब 28 करोड़ असंगठित श्रमिक पंजीकृत: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बुधवार को संसद में कहा कि असंगठित श्रमिकों के व्यापक राष्ट्रीय आंकड़े तैयार करने के लिए शुरू की गई ई-श्रम पोर्टल पर अब तक करीब 28 करोड़ श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई सरकार ने बुधवार को संसद में कहा कि असंगठित श्रमिकों के व्यापक राष्ट्रीय आंकड़े तैयार करने के लिए शुरू की गई ई-श्रम पोर्टल पर अब तक करीब 28 करोड़ श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं।

जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह सरुता ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के लिए पिछले साल 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी। पोर्टल शुरू करने के बाद उसे पंजीकरण के लिए राज्यों को सौंप दिया गया और 14 जुलाई 2022 तक जनजातीय श्रमिकों सहित 27.97 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय श्रमिकों सहित सभी असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करने की परिकल्पना की गई है।

उन्होंने कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने श्रमिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने और देश के सभी हिस्सों में पंजीकरण में तेजी लाने के लिए प्रयास किए हैं।

मंत्री ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य सरकार की मदद से विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाए जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\