विदेश की खबरें | सिंगापुर में सबसे पुराने मंदिर के प्रतिष्ठापन में करीब 20 हजार लोग हुए शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारी बारिश की परवाह किए बिना सिंगापुर की उपप्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग समेत करीब 20,000 लोग देश के सबसे पुराने हिंदू मंदिर के जीर्णोद्धार और प्रतिष्ठापन समारोह में शामिल हुए।

सिंगापुर, 13 फरवरी भारी बारिश की परवाह किए बिना सिंगापुर की उपप्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग समेत करीब 20,000 लोग देश के सबसे पुराने हिंदू मंदिर के जीर्णोद्धार और प्रतिष्ठापन समारोह में शामिल हुए।

इस मंदिर का निर्माण लगभग 200 साल पहले शुरुआती भारतीय प्रवासियों द्वारा किया गया था।

राष्ट्रीय स्मारक श्री मरिअम्मन मंदिर को करीब एक साल तक चले पुनरोद्धार के बाद रविवार को जनता के लिए खोला गया। लगभग 35 लाख सिंगापुर डॉलर (26 लाख अमरीकी डालर) की लागत से हुए पुनरोद्धार कार्य के तहत भारत के 12 विशेषज्ञ मूर्तिकार और सात धातु और लकड़ी के कारीगरों ने गर्भगृह, गुंबदों और छत के भित्तिचित्रों पर काम किया था।

इस दौरान मंदिर के मूल रंग योजना व स्वरूप को कायम रखा गया।

वोंग ने रविवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “यह बहुसांस्कृतिक सिंगापुर में रहने का हिस्सा है, जहां पूरा समुदाय एक-दूसरे की सांस्कृतिक और धार्मिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आता है।”

उन्होंने कहा, “सुबह हुई बारिश ने आज श्री मरिअम्मन मंदिर के प्रतिष्ठापन समारोह का जश्न मनाने के लिए यहां जुटे लगभग 20,000 लोगों के उत्साह को कम नहीं किया! समारोह में शामिल होकर खुशी हुई।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\