पंजाब से अगले दस दिनों में करीब 200 रेलगाड़ियां प्रवासियों को लेकर रवाना होगी : अधिकारी

अधिकारी ने बताया कि अब तक 150 विशेष रेलगाड़ियों से करीब एक लाख 80 हजार प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों में भेजा गया है।

जमात

चंडीगढ़, 16 मई पंजाब में फंसे प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए अगले 10 दिन में करीब 200 रेलगाड़ियों का परिचालन किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 150 विशेष रेलगाड़ियों से करीब एक लाख 80 हजार प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों में भेजा गया है।

नोडल अधिकारी विकास प्रताप सिंह ने आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ 150 विशेष रेलगाड़ियों के जरिये करीब एक लाख 80 हजार प्रवासी कामगारों को उनके गृह प्रदेश पहुंचाने के बाद पंजाब ने घर जाने के इच्छुक प्रवासियों के लिए सुनिश्चित किया है कि वे बिना किसी परेशानी के अपने परिवारों तक जा सके।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कामगारों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। अबतक इस कोशिश में राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपये व्यय किए हैं।

सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने अगले 10 दिनों में 200 रेलगाड़ियों से प्रवासी मजदूरों को पहुंचाने की योजना बनाई है और भविष्य में यह संख्या बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब संभवत: रोज 20 विशेष रेलगाड़ियों को रवाना करेगा।

नोडल अधिकारी ने बताया कि 150 विशेष रेलगाड़ियां पहले ही रवाना की जा चुकी हैं जिनमें से 57 रेलगाड़ियां लुधियाना से और 45 रेलगाड़ियां जालंधर से चलाई गई हैं। इनके अलावा अमृतसर, पटियाला, मोहाली, बठिंडा, फिरोजपुर और सरहिंद से भी कामगारों के लिए विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘हम दोराहा से भी रेलगाड़ी चलाने की प्रकिया में है।

सिंह ने बताया कि सबसे अधिक रेलगाड़ियां उत्तर प्रदेश के लिए चलाई जाएंगी इसके बाद बिहार और झारखंड का क्रम है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़, मणिपुर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के लिए भी विशेष रेलगाड़ियां भेजी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Winner Prediction: क्या लगातार तीसरी जीत दर्ज कर फाइनल से पहले अपना दबदबा कायम रख पाएगा श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौन सी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Preview: आज गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल