देश की खबरें | वंदे भारत मिशन के तहत लगभग 13.74 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई को "वंदे भारत" मिशन शुरू करने के बाद से अब तक लगभग 13.74 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई को "वंदे भारत" मिशन शुरू करने के बाद से अब तक लगभग 13.74 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साप्ताहिक डिजिटल प्रेस वार्ता में बताया, ‘‘ इस मिशन के शुरू होने के बाद से 10 सितंबर तक ‘वंदे भारत’ मिशन के तहत लगभग 13.74 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना 4308 नए केस, 28 की मौत: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि 1 सितंबर से वंदे भारत मिशन का छठा चरण शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत लोगों को विभिन्न माध्यमों से भारत लाया जा रहा है जिसमें एयर इंडिया, निजी एवं विदेश कैरियर, नौसेना के जहाज आदि शामिल हैं ।

यह भी पढ़े | COVID-19 टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, अब इन लोगों का RT-PCR टेस्ट होगा जरूरी.

प्रवक्ता ने बताया कि वंदे भारत मिशन के छठे चरण के तहत इस महीने 1007 अंतरराष्ट्रीय उड़ान निर्धारित हैं जो 24 देशों से संबंधित हैं । इस दौरान दो लाख लोगों को लाये जाने की उम्मीद है ।

उन्होंने बताया कि इनमें से 270 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें परिचालित हुई है जो खाड़ी परिषद देशों, थाईलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, जर्मनी, कनाडा, चीन जैसे देशों से संबंधित हैं ।

श्रीवास्तव ने कहा कि जहां तक द्विपक्षीय एयर बबल सेवा का सवाल है, यह 11 देशों के साथ चल रहा है।

गौरतलब है कि यह व्यवस्था अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, मालदीव, कतर आदि के साथ चल रही हैं ।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा मिशन के जरिये आने को इच्छुक लोगों के संबंध में मांग पर करीबी नजर रखी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू