देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में सेना का जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास दो सेक्टरों में स्थित अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार को भारी गोलीबारी की और मोर्टार से हमला किया जिससे सेना का एक जवान घायल हो गया और तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 17 सितंबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास दो सेक्टरों में स्थित अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार को भारी गोलीबारी की और मोर्टार से हमला किया जिससे सेना का एक जवान घायल हो गया और तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | RJD MLA Arun Yadav on SSR Case: आरजेडी विधायक अरुण यादव का सुशांत सिंह राजपूत को लेकर विवादित बयान, क्षत्रिय होने पर उठाया सवाल (Watch Video).

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने कहा, “नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट और मेंढर सेक्टर में सुबह लगभग पौने सात बजे, पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया और छोटे हथियारों से गोलीबारी के साथ मोर्टार भी दागे।”

यह भी पढ़े | Sanjay Raut Attack On Modi Govt: संजय राउत का केंद्र पर हमला, बोले- दिल्ली पर महाराष्ट्र का 25000 करोड़ का बकाया है, देंगे नहीं तो कैसे हम कोरोना से लड़ेंगे.

सूत्रों ने कहा कि इन सेक्टरों में दोनों तरफ से भारी मात्रा में गोलीबारी हुई।

उन्होंने कहा कि बालाकोट सेक्टर में गोलाबारी से सेना का एक जवान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने कहा कि बालाकोट के गांवों में तीन-चार आवासीय संरचनाओं को क्षति पहुंची है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें