देश की खबरें | दो महिलाओं के साथ श्रीनगर हवाई अड्डे पर हिरासत में लिये गये सेना के जवान को रिहा किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली जाने के दौरान एक महिला और एक नाबालिग लड़की के साथ यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर हिरासत में लिये गये सेना के एक जवान को प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया क्योंकि पूछताछ के दौरान महिलाओं ने कहा कि वे अपनी मर्जी से उसके साथ यात्रा कर रही हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 13 सितबंर दिल्ली जाने के दौरान एक महिला और एक नाबालिग लड़की के साथ यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर हिरासत में लिये गये सेना के एक जवान को प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया क्योंकि पूछताछ के दौरान महिलाओं ने कहा कि वे अपनी मर्जी से उसके साथ यात्रा कर रही हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

अधिकारियों के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में तैनात इस सैनिक को शनिवार को यहां हवाई अड्डे पर दो महिलाओं के साथ हिरासत में लिया गया था, जिनमें से एक नाबालिग लड़की थी। तीनों दिल्ली जा रहे थे।

यह भी पढ़े | UPPSC Results 2018: यूपीपीएससी की परीक्षा में जामिया की रेजीडेंशियल कोचिंग अकादमी के 12 छात्रों को मिली सफलता, हुई चयनित.

अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग लड़की महिला की रिश्तेदार है।

अधिकारियों ने बताया कि 20 साल से अधिक आयु की महिला ने पुलिस से कहा कि वह और उसकी भतीजी अपनी मर्जी से फौजी के साथ यात्रा कर रही थी।

यह भी पढ़े | Tomato Prices in Delhi: दिल्ली में टमाटर की कीमतें 80 रुपये प्रति किलो के पार, जानिए रेट क्यों बढ़ा.

उन्होंने बताया कि तीनों को प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। महिला और उसकी भतीजी को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि संबंधित सैनिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी क्योंकि उसे मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए पाया गया।

मई, 2018 में सेना के मेजर लितुल गोगाई को पुलिस ने यहां एक होटल में एक स्थानीय महिला के साथ मिलने पर हिरासत में लिया था। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में मेजर को निर्देशों का उल्लंघन करते और ड्यूटी स्थल से दूर पाया गया । मेजर की वरिष्ठता घटा दी गयी और कश्मीर घाटी से उन्हें हटा दिया गया।

मेजर गोगोई तब सुर्खियों में आये थे जब उन्होंने पथराव कर रही भी़ड़ से बचने के लिए एक स्थानीय व्यक्ति को जीप के ऊपर बांध दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\