देश की खबरें | झारखंड के खिलाफ रणजी मैच से सेना को तीन अंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने झारखंड के खिलाफ सोमवार को यहां ड्रॉ समाप्त हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी सेना ने झारखंड के खिलाफ सोमवार को यहां ड्रॉ समाप्त हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए।

झारखंड के पहली पारी के 316 रन के जवाब में सेना ने चौथे और अंतिम दिन तीन विकेट पर 315 रन से आगे खेलते हुए आठ विकेट पर 473 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त हासिल की।

यहां पालम के वायुसेना परिसर मैदान में रवि चौहान और रजत पालीवाल ने लगातार दूसरे शतक जड़े।

चौहान ने 305 गेंद में 15 चौकों की मदद से 158 रन की पारी खेली जबकि कप्तान पालीवाल ने 193 गेंद में 14 चौकों की मदद से 111 रन बनाए।

विनीत धनखड़ ने 37 जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज लवकेश बंसल ने 50 रन का योगदान दिया।

झारखंड के लिए बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने 112 रन देकर तीन जबकि अनुकूल रॉय ने 90 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सुशांत मिश्रा ने दो विकेट हासिल किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी