देश की खबरें | सेना दिवस परेड : थल सेना ने सैनिकों के लिए आरामदेह, जलवायु अनुकूल पोशाक जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय थल सेना ने सैनिकों के लिए शनिवार को नया पोशाक जारी कर, जो आरामदेह और जलवायु अनुकूल है तथा इसकी डिजाइन कंप्यूटर की मदद से तैयार किया गया है।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी भारतीय थल सेना ने सैनिकों के लिए शनिवार को नया पोशाक जारी कर, जो आरामदेह और जलवायु अनुकूल है तथा इसकी डिजाइन कंप्यूटर की मदद से तैयार किया गया है।

नयी पोशाक पहने हुए पैराशूट रेजीमेंट के कमांडो की एक टुकड़ी ने यहां करियप्पा मैदान में आयोजित सेना दिवस परेड में हिस्सा लिया।

यह पोशाक जैतून और मिट्टी के रंग सहित मिश्रित रंगों वाली है। इसे सैनिकों की तैनाती स्थल और वहां की जलवायु दशाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि विभिन्न देशों की सेनाओं की पोशाकों का विश्लेषण करने के बाद राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के सहयोग से नयी पोशाक की डिजाइन तैयार की गयी है।

उन्होंने बताया कि यह पोशाक कहीं अधिक आरामदेह है और इसे हर तरह के भू-भाग में उपयोग किया जाएगा। यह एक ‘डिजिटल डिसरप्टिव’ पद्धति वाला भी है।

उन्होंने बताया कि ‘डिजिटल डिसरप्टिव’ पद्धति को कंप्यूटर की मदद से डिजाइन किया जाता है।

सूत्रों ने बताया कि नयी पोशाक में शर्ट के निचले हिस्से को पजामे के अंदर नहीं दबाना पड़ेगा, जबकि पुरानी पोशाक में ऐसा करना होता था।

सूत्रों ने बताया कि नयी पोशाक खुले बाजार में उपलब्ध नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू