देश की खबरें | सेना प्रमुख ने शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजन को ‘बैज ऑफ सैक्रिफाइज’, ‘सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर’ प्रदान किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने कर्तव्य निभाते हुए प्राणों की आहुति देने वाले कई सैन्य कर्मियों के परिजनों को शुक्रवार को ‘बैज ऑफ सैक्रिफाइज’ और ‘सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर’ प्रदान किए।

नयी दिल्ली, 23 मई सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने कर्तव्य निभाते हुए प्राणों की आहुति देने वाले कई सैन्य कर्मियों के परिजनों को शुक्रवार को ‘बैज ऑफ सैक्रिफाइज’ और ‘सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर’ प्रदान किए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये पुरस्कार वीरता और सर्वोच्च बलिदान के लिए एक गहरी प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि हैं।

उन्होंने कहा कि ये उन अधिकारियों, जूनियर कमीशन अधिकारियों और अन्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए गए, जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी।

जुलाई 1999 में शुरू किए गए ‘बैज ऑफ सैक्रिफाइज’ और ‘सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर’ 1947 से लेकर अब तक के संघर्षों में सेवाएं देने वाले सुरक्षा कर्मियों के परिवारों को दिए जाते हैं।

अधिकारी ने कहा कि पहली बार 16 दिसंबर, 1999 को विजय दिवस पर ये सम्मान प्रदान किए गए थे।

मानेकशॉ सेंटर में यह प्रस्तुति समारोह, यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक रक्षा अलंकरण समारोह के एक दिन बाद हुआ।

जनरल द्विवेदी ने कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक, कैप्टन दीपक सिंह, हवलदार रोहित कुमार, नायक दिलवर खान, राइफलमैन रवि कुमार, सिपाही प्रदीप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल भट (जम्मू-कश्मीर पुलिस) और विजयन कुट्टी जी (सीमा सड़क संगठन) के परिजनों को ‘बैज ऑफ सैक्रिफाइज’ और ‘सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर’ प्रदान किया।

अधिकारी ने बताया कि ‘बैज ऑफ सैक्रिफाइज’ 24 कैरेट सोने से मढ़ा हुआ एक प्रतीक चिह्न होता है। ‘सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर’ भी उतना ही विशिष्ट होता है। इसे 24 कैरेट सोने की फॉइल पर तैयार किया जाता है तथा सोने की परत चढ़ी फ्रेम में लगाकर दिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\