देश की खबरें | पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से सैनिकों की वापसी के बीच सेना प्रमुख दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग इलाके से भारतीय और चीनी सेना के पीछे हटना शुरू करने के दो दिन बाद थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में समग्र सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा की।

नयी दिल्ली, 10 सितंबर लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग इलाके से भारतीय और चीनी सेना के पीछे हटना शुरू करने के दो दिन बाद थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में समग्र सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा की।

सेना की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, जनरल पांडे क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत के अलावा ‘पर्वत प्रहार’ सैन्य अभ्यास का भी गवाह बने। इस अभ्यास में तोप और अन्य प्रमुख हथियार प्रणालियों की परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

सेना ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल मनोज पांडे ने लद्दाख सेक्टर का दौरा किया और वह ‘पर्वत प्रहार’ अभ्यास का गवाह बने। पांडे को जमीन पर कमांडरों की अभियानगत तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत की और उनकी दृढ़ता और पेशेवर मानकों के लिए उनकी सराहना की।’’

जनरल पांडे की यात्रा के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें इस क्षेत्र में भारतीय सेना की युद्ध की समग्र तैयारियों के अलावा भारत और चीन के सैनिकों के गोगरा-हॉटस्प्रिंग इलाके से हटने की जानकारी भी दी गई।

सूत्रों के अनुसार, लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जनरल पांडे को पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से दोनों पक्षों की सेना के वापस हटने सहित समग्र सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया।

जनरल पांडे रविवार को सियाचिन का दौरा करने वाले हैं।

भारत और चीन की सेना ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि उन्होंने पूर्वी लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग क्षेत्र में पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से पीछे हटना शुरू कर दिया है, जो क्षेत्र में संघर्ष वाले बिंदुओं से सैनिकों के पीछे हटने की रुकी हुई प्रक्रिया की दिशा में हुई काफी महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। इस इलाके में दो साल से अधिक समय से दोनों पक्षों के बीच गतिरोध बना हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट