देश की खबरें | सेना ने पश्चिमी सीमाओं में सबसे बड़े प्रशिक्षण अभ्यास में से एक को अंजाम दिया: सैन्य प्रवक्ता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी सीमाओं पर भारतीय सेना ने सबसे बड़े प्रशिक्षण अभ्यास में से एक को अंजाम दिया, जिसमें नागरिक एजेंसियों सहित युद्ध लड़ने वाली सभी संस्थाएं शामिल थीं।
जयपुर, एक दिसंबर पश्चिमी सीमाओं पर भारतीय सेना ने सबसे बड़े प्रशिक्षण अभ्यास में से एक को अंजाम दिया, जिसमें नागरिक एजेंसियों सहित युद्ध लड़ने वाली सभी संस्थाएं शामिल थीं।
सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि इस अभ्यास में कई चीजें पहली बार हुईं, जिन्होंने भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीच संयुक्त तालमेल को मजबूत किया। प्रशिक्षण अभ्यास का समापन 30 नवंबर, 2022 को हुआ।
उन्होंने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले अभ्यास के दौरान, परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए स्वदेशी तकनीकों और उपकरणों का जमीनी उपयोग किया गया।
शर्मा ने बताया कि भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना दोनों के सबसे वरिष्ठ कमांडरों ने एक साथ पहली बार अग्रिम क्षेत्रों में अभ्यास की समीक्षा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)