Punjab: हथियारों, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार- पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

चंडीगढ़, चार मई: पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन लोगों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन भी बरामद की है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया, ‘‘ गुरदासपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ बरामद भी किए हैं. ’’यह भी पढ़ें: J&K: बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर; 24 घंटों में 4 दहशतगर्दों का खात्मा

उन्होंने कहा कि गिरोह के कुल 13 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस महानिदेशक यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘गिरोह के सदस्यों के पास से 4.52 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी है, जिसकी कीमत 34.72 लाख रुपये बताई जा रही है। इनके पास से छह पिस्तौल भी बरामद की गयी हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड