देश की खबरें | भारत, ब्रिटेन की सेनाओं ने दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को समग्र सैन्य संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत ब्रिटेन के सैलिसबरी मैदानी क्षेत्र में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल भारत और ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को समग्र सैन्य संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत ब्रिटेन के सैलिसबरी मैदानी क्षेत्र में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन की 2 रॉयल गोरखा राइफल्स के सैनिक और बिहार रेजीमेंट से भारतीय सेना के जवान ‘अजेय वारियर’ अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान से भारतीय सेना का दल बुधवार को ब्रिज नॉर्टन पहुंचा। टुकड़ी स्वदेशी हथियार और उपकरण लेकर गई है।

सैन्य अभ्यास का सातवां संस्करण 27 अप्रैल से 11 मई तक आयोजित किया जा रहा है।

दोनों पक्षों के बीच यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास है जो ब्रिटेन और भारत में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है।

अभ्यास का अंतिम संस्करण अक्टूबर 2021 में उत्तराखंड के चौबटिया में आयोजित किया गया था।

सेना ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

उसने कहा कि अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग में एक और ‘‘महत्वपूर्ण मील का पत्थर’’ है और यह द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट