देश की खबरें | अर्जुन, सात विदेशी खिलाड़ी आनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के अर्जुन बबूता सहित दुनिया के आठ चोटी के निशानेबाज ‘टॉपगन’ नाम की आनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल भारत के अर्जुन बबूता सहित दुनिया के आठ चोटी के निशानेबाज ‘टॉपगन’ नाम की आनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

इस आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन 29 अप्रैल से आठ मई तक किया जाएगा।

चंडीगढ़ के 22 साल के निशानेबाज बबूता को खेल की संचालन संस्था भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की स्वीकृति मिल गई है। आयोजक शिमोन शरीफ ने यह जानकारी दी।

बबूता ने 2017 एशियाई चैंपियनशिप में जूनियर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता और उनके नाम पर आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में तीन कांस्य पदक भी हैं।

शरीफ ने कहा, ‘‘मैंने इस प्रतियोगिता को इस तरह डिजाइन किया है कि यह बेहद ही रोचक हो और दर्शकों को देखने में अच्छी लगे। दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों को पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक करके भिड़ते हुए देखा जा सकेगा। मैं निशानेबाजों के प्रत्येक आंकड़े के साथ इसे वीडियो गेम का लुक देना चाहता हूं।’’

टूर्नामेंट में 2016 रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता अमेरिका की गिनी थ्रेसर और टीम के उनके साथी दुनिया के तीसरे नंबर के निशानेबाज लुकास कोजेनिस्की ने हिस्सा लेने की पुष्टि की है। आस्ट्रिया के मार्टिन स्ट्रेंपफल और बर्नहार्ड पिकल, सर्बिया के मिलेंको सेबिच, इस्राइल के सीरी स्टर्नबर्ग और स्पेन के मिरीका रोसेल भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी