देश की खबरें | अर्जुन एरिगैसी ने स्टीफन अवग्यान मेमोरियल जीता, लाइव रेटिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आर्मेनिया के जर्मुक में स्टीफन अवग्यान मेमोरियल 2024 का खिताब जीता जबकि अभी एक दौर की बाजी खेली जानी बाकी है।

नई दिल्ली, 18 जून भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आर्मेनिया के जर्मुक में स्टीफन अवग्यान मेमोरियल 2024 का खिताब जीता जबकि अभी एक दौर की बाजी खेली जानी बाकी है।

भारत के सर्वाधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी 20 वर्षीय एरिगैसी ने आठवें दौर में रूस के ग्रैंड मास्टर वोलोदार मुर्जिन को 63 चाल में हराया। इससे उनके चार जीत और इतने ही ड्रॉ के बाद छह अंक हो गए हैं।

एरिगैसी ने दूसरे स्थान पर काबिज तीन खिलाड़ियों पर 1.5 अंक की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस टूर्नामेंट में कुल 10 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस जीत से अर्जुन लाइव रेटिंग में अपने करियर के सर्वोच्च चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस टूर्नामेंट से वह अभी तक नौ अंक हासिल कर चुके हैं जिससे उनके कुल 2779.9 अंक हो गए हैं।

नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन तथा अमेरिका के हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारुआना उनसे आगे हैं।

अर्जुन ने कहा,‘‘यह टूर्नामेंट मेरे लिए शानदार रहा और मैंने अधिकतर मौकों का फायदा उठाया। इस तरह के टूर्नामेंट आसान नहीं होते हैं क्योंकि प्रतिस्पर्धा कड़ी होती है लेकिन मैंने जिस तरह का खेल दिखाया उससे मैं खुश हूं तथा मैंने वर्ष का अपना दूसरा खिताब जीता।’’

टूर्नामेंट के अंतिम दौर में अर्जुन का सामना स्थानीय खिलाड़ी मैनुअल पेट्रोसियन से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\